रांची : सुभाष चंद्र बोस की 127 वी जयंती आज कचहरी चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया |मुख्यमंत्री के साथ काफी संख्या में लोग भी उपस्थित हुए जिन्होंने सुभाष चंद्र बोस को याद किया | माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस जी की आज 127 वी जयंती है और इस देश को आजाद करने में इस लोकतंत्र को स्थापित करने में उनकी अहम भूमिका रही | इस भूमिका को सदैव भारतवासी याद करेंगे हमें गर्व है कि हम एक ऐसे लोकतांत्रिक देश में रहते हैं जहां अनेक वीर योद्धा ओर विरंगनाओ ने जन्म लिया | नेताजी सुभाष चंद्र बोस भी हैं उनमें से एक है उनके महान योगदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा |