झारखंड रांची : 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मुख्य सचिव को सभी सरकारी कार्यालयों को 2:30 बजे तक बंद रखने का एवं सरकारी स्कूलों को पूरे दिन बंद रखने का निर्देश दिया है. प्रधानमंत्री अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी होंगे | केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को केंद्रीय संस्थानों और अन्य केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी देने की घोषणा की है. नोटिस में कहा गया है कि कार्यालय का समय उस दिन दोपहर 2:30 बजे फिर से शुरू होगा.