Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भ20 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा की जानी है झारखंड के...

20 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा की जानी है झारखंड के मुख्यमंत्री से उनके आवास पर पूछताछ

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड प्रदेश में मौसम का मिजाज बेहद ही सर्द और ठीठुरन और कोहरा युक्त  देखा जा रहा है वहीं दूसरी और यदि झारखंड की राजनीति की बात की जाए तो राजनीतिक तपिश आंतरिक रूप से सुलग़ती दिख रही है इंतजार है आने वाले 20 जनवरी का झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक आठ बार समन जारी कर चुकी है | और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले 6 बार से चिट्ठी के माध्यम से किसी न किसी कारण को बताते हुए राजधानी रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय नहीं पहुंचे |और 20 जनवरी को आठवें समन पर प्रवर्तन निदेशालय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर जाकर पूछताछ करने वाली है और दोनों की अपेक्षा 19 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है | वहीं दूसरी और झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा समन और पूछताछ को लेकर आंतरिक आक्रोश का परिणाम रांची के सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से पूछताछ के एक दिन पहले 19 तारीख को देखा गया | बरहाल आने वाले 20 जनवरी का इंतजार झारखंड के राजनीतिक पार्टियों में देखा जा रहा है और कल पूछताछ के बाद ही राजनीतिक पारा जो विगत कई महीनो से सुलग रही है | वह किस करवट जाएगी यह आने वाला 20 जनवरी ही शायद तय कर पाए |

RELATED ARTICLES

Most Popular