Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भराष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय बौद्धिक संपदा यात्रा कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय बौद्धिक संपदा यात्रा कार्यक्रम

रांची : आज के इस आधुनिक युग के दौर में सोशल मीडिया काफी तेजी से विकसित हो चुका है | और इससे तकनीकी बौद्धिक संपदा का चलन भी देखा जा रहा है और इसके आधार पर कई आधुनिक तकनीकी कंपनियां बाजार में अपना पेठ बन चुकी है | जिस कारण इससे जुड़े कई लाभ विश्व स्तर पर देखे जा रहे हैं तो वहीं उनकी खामियां भी उजागर होती दिख रही हैं | इस विषय वस्तु पर पहल करते हुए इन विषयों को लेकर भारत सरकार की तकनीकी संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी रांची के आडे हाउस में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का बौद्धिक संपदा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य लोगों को तकनीकी बौद्धिक संपदा को किस प्रकार से सुरक्षित रखा जाए इस विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यशाला के माध्यम से संबंधित विषय बिंदुओं पर विस्तृत रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है |

कार्यक्रम में उपस्थित संबंधित विभाग के औपचारिक अध्यक्ष ने बताया कि अभी के वर्तमान समय में कई तकनीकी कंपनियों किसी न किसी रूप से तकनीकी स्तर पर अपना बाजार बन चुकी है | जिसमें लोग अपने तकनीकी बौद्धिक संपदा को किस प्रकार सुरक्षित रख सके इसी के लेकर संबंधित विषय बिंदुओं पर जागरूकता चलाया जा रहा है |

RELATED ARTICLES

Most Popular