गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 12 में पूर्व वार्ड पार्षद अजय रजक के द्वारा अपने आवास में गरीब असहाय वृद्धो के बीच लगभग दो सौ कंबल का वितरण किया गया।मौके पर पूर्व पार्षद अजय रजक ने कहा की कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए अपने वार्ड के लोगों के बीच कंबल वितरण किए उन्होंने कहा की 80 कंबल सदर विधायक के सौजन्य से और 120 कंबल नगर निगम के माध्यम से प्राप्त हुआ था।कंबल वितरण कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता चुन्नू बर्नवाल,छोटू रजक, चंदन रजक,सुरेश स्वर्णकार,अमरनाथ,विजय सिंह,राजेश राम, बीरू कुमार की भूमिका सलाहनीय रही। साथ ही कंबल पाने वाले लोगों ने वार्ड पार्षद की भूरि भूरि प्रशंसा की।