Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा की ओर से मंदिरों की साफ-सफाई के लिए अभियान चलाया गया

भाजपा की ओर से मंदिरों की साफ-सफाई के लिए अभियान चलाया गया

गिरिडीह : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा सभी मंदिरों के साफ सफाई के लिए किए गए आह्वान को लेकर शुक्रवार को अलकापुरी स्थित दुर्गा मंदिर और अन्य मंदिरों में भाजपा की ओर से अभियान चलाया गया। पूर्व महापौर सुनील पासवान ओर उप महापौर प्रकाश सेठ के उपस्थिति में अलकापुरी स्थित श्री दुर्गा मंडप एवं बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में साफ सफ़ाई की गई। साथ ही फॉरेस्ट कॉलोनी में अवस्थित दुर्गा मंडप ,शिव मंदिर एवं शिवपुरी कॉलोनी में महेश्वर नाथ मंदिर में विनय सिंह के नेतृत्व में सिहोडीह दुर्गा मंडप में उपाध्यक्ष सुरेश सिन्हा और सुनील रजक के नेतृत्व में एवम हुट्टी बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर में दिनेश यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई किया गया। बताया गया की 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। लगभग 500 वर्षों के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर में स्थापित होंगे। इस खुशी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी से अपने आसपास के सभी मंदिरों में साफ सफाई अभियान चलाने का आह्वान देशवासियों से किया था इस क्रम में सभी मंदिरों की साफ सफाई की जा रही है। उक्त अवसर पर सुनीत सिंह, उमा शंकर चरण पहाड़ी बासुदेव राम चंद्रवंशी, उमेश माथुर, अशोक सिंह, दयाल शाह , वासदेव महता, वासदेव राम ,पप्पू रजक, कृष्ण मुरारी, जितेंदर कुमार,वीरू पांडे आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular