Homeखबर स्तम्भचंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के रामोत्सव की तैयारी अंतिम चरण पर
चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के रामोत्सव की तैयारी अंतिम चरण पर
21 और 22 जनवरी को राजधानी रांची शहर में होने वाले चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से मनोरम राम उत्सव की तैयारी आयोजन स्थल पर काफी जोर-जोर से चल रही है | आयोजन की तैयारी लगभग अपने अंतिम चरण पर है और चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्य गण साथ ही आयोजक मंडली के द्वारा भी इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर लगातार अथक प्रयास कर रहा है | मुख्य आयोजन स्थल पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर का प्रारूप का स्ट्रक्चर लगभग बनकर तैयार है | जिसे बंगाल के द्वारा आए गए कारीगर अपने कारीगरी की बारीकी से जीवंत रूप देने का प्रयास शहर वासियों के बीच लगातार लगे हैं मुख्य आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु मुख्य मंच बनाया जा रहा है | वहीं आयोजन स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाना है आयोजन का मनोरम आनंद लेने आए महिलाएं बच्चे बुजुर्ग एवं असहाय लोगों के लिए भी विशेष और खास इंतजाम किए जा रहे हैं |

जिस प्रकार से आयोजक मंडली के द्वारा पूरे शहर में घूम-घूम कर आयोजन के लगभग 15 दिन पहले से ही विनम्रता पूर्वक शहर वासियों के बीच आमंत्रण देने का दौर जारी है | इससे विदित होता दिख रहा है कि इस दो दिवसीय राम उत्सव के दौरान जन सैलाब उमडने का आशा है | इसके मदे नजर भी आयोजक विशेष रूप से तैयारी में लगातार लगे हैं एक बार पुनः चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की ओर से लोगों से आगहा किया जा रहा है | कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर रांची शहर में होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में अपने बहुमूल्य समय से कुछ वक्त निकाल कर आकर अपनी सहभागिता अवश्य प्रकट करें | जिससे चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सभी सदस्य राजधानी रांची शहर में इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक आयोजन करने हेतु प्रोत्साहित होगा |