Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भराष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 22 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा काला...

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 22 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा काला दिवस,बहुजन मुक्ति पार्टी ने दिया समर्थन

गिरीडीह : आफिसर कालोनी स्थित अंबेडकर भवन में बहुजन मुक्ति पार्टी व सहयोगी संगठन द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग द्वारा 22 जनवरी 2024 को काला दिवस मनाए जाने के समर्थन में प्रेस_वार्ता का आयोजन किया गया ।

आयोजित प्रेस वार्ता में अपनी बात रखते हुए बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.प्रवेंद्र प्रताप सिंह  ने कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल  के द्वारा 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दिन को ओबीसी वर्ग के द्वारा “काला दिवस” मनाया जाने के घोषणा का समर्थन किया, आगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जाति आधारित जनगणना और EVM से घोटाला जैसे ज्वलंत विषयों से ध्यान हटाने का मामला है इसलिए बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा पूरे देश में  22 जनवरी 2024 को काला दिवस मनाए जानें का समर्थन किया जाएगा। वहीं प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ,डॉक्टर वर्णवास हेंब्रम प्रदेश अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी ,विजय प्रताप भारती प्रदेश प्रभारी बामसेफ ,मुरलीधर राम प्रदेश संयोजक बहुजन क्रांति मोर्चा ,प्रवीण कुमार , अरविंद नागवंशी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular