Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धनबाद एयरपोर्ट निर्माण के लिए सौंपा मांग...

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धनबाद एयरपोर्ट निर्माण के लिए सौंपा मांग पत्र

सिंदरी : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सिंदरी निवासी एवं युवा सदन के केंद्रीय सोशल मीडिया प्रभारी आशीष सिंह सूर्यवंशी ने केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात कर धनबाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण के संदर्भ में मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने इससे पहले भी 4 दिसंबर को संसद के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन सिंधिया से मुलाकात की थी, परंतु उसदिन व्यस्तता की वजह से सिंधिया की ओर से स्पष्ट प्रतिक्रिया आशीष सिंह को नहीं मिली थी। आशीष ने आज मकर सक्रांति को दिए गए मांग पत्र में विगत 4 दिसंबर शीतकालीन सत्र के दौरान दिए गए मांग पत्र का भी जिक्र किया है जिसमें आशीष ने बिंदुवार धनबाद की उपलब्धियों को गिनवाते हुए धनबाद में एयरपोर्ट की अनिवार्यता को प्रदर्शित किया था।

उन्होंने पिछले पत्र में लिखा था कि यहां कोयले की बड़ी-बड़ी खदानें और झारखंड की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला पार्श्वनाथ, मैथन डैम, पंचेत डैम, तोपचांची झील है जिसे नजदीकी दूरी के पर्यटक देखने आते हैं, परंतु सुदूरवर्ती क्षेत्रों के पर्यटक वायुयान जैसे सुविधाजनक यातायात संसाधन के अभाव में यहां नहीं पहुंच पातें जिसकी वजह से कहीं ना कहीं यहां की आमदनी और अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। धनबाद में खनि विद्यापीठ, बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड, बोकारो स्टील सिटी जैसे कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं सिमित औद्योगिक संस्थान स्थापित है, पर्याप्त भूमि है, न्यूनतम मूल्य पर श्रमिक उपलब्ध हैं, नए उद्योग स्थापित करने के लिए उचित मूल्य पर कई संसाधन हैं जहां बड़े-बड़े उद्योगपति निवेश कर सकते हैं, परंतु कम समय में यहां आवागमन के लिए धनबाद में विमान सेवा हीं नहीं है इसकी वजह से धनबाद विकास नहीं कर पा रहा। श्री सिंह ने सिंधिया को दिए गए अपने दूसरे पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि “एयरपोर्ट निर्माण में जो भी बाधाएं आ रही हैं जल्द उसका विघटन करते हुए सकारात्मक परिणाम लाएं, हम राज्य के मुख्यमंत्री को भी पत्राचार कर रहे हैं।” वहीं आशीष का कहना है कि सिंधिया ने उनको आश्वासन देते हुए कहा है की “नजदीकी भविष्य में धनबाद को एयरपोर्ट मिलेगा. एयरपोर्ट के लिए जो भी संसाधन जुटाने की आवश्यकता है उस पर हम काम कर रहे हैं’. जमीन उपलब्ध कराने को लेकर राज्य सरकार से भी कहा गया है। राज्य सरकार का पर्याप्त सहयोग मिला तो निकट भविष्य में धनबाद में वायुयान सेवाएं आरंभ हो जाएगी”।

RELATED ARTICLES

Most Popular