Tuesday, August 26, 2025
Homeखबर स्तम्भभाजपा नेता सुरेश साव द्वारा चलाए जा रहे कंबल वितरण समारोह का...

भाजपा नेता सुरेश साव द्वारा चलाए जा रहे कंबल वितरण समारोह का समापन रविवार को हुआ

गिरिडीह : विगत 25 दिसंबर से भाजपा नेता सुरेश साव द्वारा चलाए जा रहे कंबल वितरण समारोह का समापन रविवार को माथाडीह स्थित मैदान में हुआ। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो मुख्य रुप से उपस्थिति हुए। बता दे की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर से लगातार एक पखवाड़े से भी अधिक समय तक झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव द्वारा गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के गांवों में जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस बाबत बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव का तहे दिल से प्रशंसा करते हुए कहा कि गरीबों जरूरतमंदों के बीच एक पखवाड़े से लगातार कंबल वितरण कर रहे हैं जो सराहनीय है।

कहा की जो काम यहां के विधायक को करना चाहिए वह काम सुरेश साव ने किए है। इन्होंने वर्तमान राज्य सरकार और गिरिडीह विधायक पर निशाना साधते हुए कहा की यह सरकार सिर्फ राज्य को लूटने में लगी हुई है। सुरेश साव ने कहा की आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के दिन से सेवा कार्य की शुरूवार किए जिसका समापन आज हुआ। इन्होंने कहा की हमारी पार्टी शुरु से सेवा कार्य के तहत कार्य करते हुए आ रही है और आगे भी करते रहेंगी। गरीबों के बीच जाकर इस तरह का सेवा भाव करने से अच्छा महसूस होता है। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दूबे, अनिल वर्मा, राजेश गुप्ता, कामेश्वर पासवान, नागेश्वर दास,मनोज मौर्या, संजू देवी, राजेश जयसवाल, अरविंद बरनवाल, अमर सिन्हा, तुतुल दा, प्रवीण कुमार, विनोद साव आदि दर्जनों भाजपा नेता उपाथित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular