Thursday, April 30, 2026
Homeखबर स्तम्भखादी एवं सरस महोत्सव का समापन

खादी एवं सरस महोत्सव का समापन

रांची के मोरहाबादी मे चल रहे छह दिवसीय राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का आज समापन हो गया। मेले के समापन कार्यक्रम मे अन्य लोगों के अलावा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन विशेष रूप से मौजूद थे। महात्मा गाँधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद राज्यपाल ने कहा कि आज देश मे खादी और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की जरुरत है। राज्यपाल ने कहा कि हमें दैनिक रूप से खादी के वस्त्रों का इस्तेमाल करना चाहिए। राज्यपाल  राधाकृष्णन ने आगे कहा कि खादी और हस्तशिल्प की वस्तुओं को बढ़ावा देने से देश मे स्वदेशी की भावना को बल मिलेगा, .. और यही गाँधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान राज्यपाल ने मेले मे लगे प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular