Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भआरसीएम परिवार के लोगों ने किया रक्तदान

आरसीएम परिवार के लोगों ने किया रक्तदान

गिरिडीह : प्रेरणा शाखा द्वारा ब्लड बैंक  गिरिडीह में आयोजित दस दिवसीय रक्तदान शिविर के तहत आज आरसीएम परिवार के लोगों ने रक्तदान किया। आरसीएम सामाजिक कार्य दिवस के मौके पर आयोजित इस शिविर का उद्घाटन टेक्निकल एचीवर पवन केडिया ने रक्तदान कर किया। इसके बाद टेक्निकल एचीवर मनोहर कुमार, ज्योति गुप्ता, मनीष बर्णवाल, शोभा वर्मा, संटू कुमार समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा व रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। सिविल सर्जन ने इस नेक कार्य के लिए आरसीएम परिवार को बधाई दी। रेड क्रॉस के चेयरमेन सह ब्लड बैंक के सचिव अरविंद कुमार ने पहली बार रक्तदान करने वाले संटू कुमार को मोमेंटो देकर हौसलाअफजाई किया। आरसीएम के पवन केडिया व मनोहर वर्मा ने आगे भी रक्तदान शिविर लगाने का भरोसा दिलाया। मौके पर प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष रिया अग्रवाल, आरसीएम के बचु वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular