Friday, March 28, 2025
Homeखबर स्तम्भबाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर कई गांवों में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर कई गांवों में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

गिरिडीह : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने गुरूवार को प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर गिरिडीह विधानसभा के टिकोडीह समेत कई गांवों में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान सबों ने बाबूलाल मरांडी को और सुरेश साव को आशीर्वाद दिया। इस दौरान सुरेश साव ने कहा कि भाजपा लगातार गरीबों, वंचितों, दलीतों और आम लोगों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है, उन्होंने हेमन्त सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार भ्रष्टाचार से पूरी तरह लिप्त हैं। श्री साव ने कहा कि गिरिडीह विधानसभा में लोकतंत्र नहीं राजतंत्र की व्यवस्था चल रही है। यहां के झामुमो विधायक ने गिरिडीह की जनता को विश्वघात किया। जनता उन्हें इसका ज़वाब जरूर देगी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम गरीबों को कई योजना का राहत मिल रहा है। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं महामंत्री प्रदीप राय, अमर सिन्हा, उषा कुमारी, शालिनी वेसिखियार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular