Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भजिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन

जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह : हुट्टी बाजार स्थित टाउन हॉल में बुधवार को जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस सम्मेलन में गिरिडीह जिला अंतर्गत 344 पंचायत के सभी मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलिन टोप्पो और अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके बाद सम्मेलन की विधिवत शुरुआत हुई।

इस दौरान सभी मुखिया को अपने-अपने पंचायत के विद्यालयों को प्रगति के क्षेत्र में कार्य करने को कहा गया। सम्मेलन के दौरान मुखिया के अधिकारों कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया गया और किस तरह से सामंजस बनाकर शिक्षकों विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ मिलकर विद्यालय का उत्थान हो उसका भी बोध कराया गया। मुखिया को निर्देश देते हुए कहा गया कि अपने-अपने पंचायत स्तर के विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में चिन्हित कराने के लिए आप बेहतर से बेहतर प्रयास करें। डीईईओ ने कही की पंचायत अधिनियम के तहत अपने-अपने क्षेत्र के मुखिया को विद्यालय और शिक्षा के क्षेत्र में कैसे आगे ले जाना है इसको लेकर बताया गया साथ ही नामांकन शिक्षा का स्तर व्यवस्था मूलभूत सुविधाएं आदि से भी मुखियाओं को अवगत कराया गया साथ ही उनकी क्या सहभागिता और लोग भागिता के साथ-साथ विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए कहा गया |

RELATED ARTICLES

Most Popular