Thursday, August 13, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची के चैम्बर भवन मे हिंदी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन

रांची के चैम्बर भवन मे हिंदी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन

रांची : विश्व हिंदी दिवस के मौके पर राजधानी रांची के चैम्बर भवन मे ‘हिंदी रत्न सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी की सेवा मे समर्पित कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। मौके पर कई विद्वानों ने हिंदी की महत्ता और विश्व मे उसके बढ़ते वर्चस्व पर लोगों का ज्ञान बढ़ाया।

वक्ताओं ने दैनिक प्रयोग मे हिंदी के अधिक से अधिक प्रयोग पर बल भी दिया। पत्रकारों से बातचीत मे रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि विश्व के कई देशों मे हिंदी राजभाषा है,और हाल के वर्षों मे दुनिया के अनेक देशों मे हिंदी का प्रचलन बढ़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular