Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह जिला राजद के नव मनोनीत युवा अध्यक्ष इरफान अंसारी ने बुधवार...

गिरिडीह जिला राजद के नव मनोनीत युवा अध्यक्ष इरफान अंसारी ने बुधवार को परिसदन भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस किया

गिरिडीह : राजद के नव मनोनीत युवा अध्यक्ष इरफान अंसारी ने इस दौरान कहा की अगामी चुनाव को लेकर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने जो हमें दायित्व दिया है उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की अगामी लोक सभा और विधान सभा चुनाव को देखते हुए अभी से ही घूम घूम कर पार्टी को मजबूत बनाना है ओर जिलेभर में युवा राजद को मजबूत किया जाएगा। इस दिशा में कार्य जारी है। कहा कि गिरिडीह में युवा राजद का विस्तार किया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए पंचायत से गांव तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सक्रिय सदस्यों को उनके काम के अनुसार सम्मान पार्टी में मिलेगा। इरफान ने कहा कि आने वाले समय में चुनाव होना है, इसके लिए राजद तैयार है।  झारखंड के 14 लोक सभा सीटों में राजद की तीन लोस सीट परम्परागत  कोडरमा, पलामू और चतरा रही है। कोडरमा राजद की कर्म भूमि है। यहां पूर्व में राजद में रहकर अन्नपूर्णा देवी विधायक और मंत्री बनाकर सम्मान दे चुकी है। लेकिन दल को बदलकर उन्होंने कोडरमा लोकसभा की जनता को भी ठगा है अब समय आ गया है कोडरमा लोकसभा की जनता, राजद परिवार गठबंधन से कोडरमा लोस सीट की मांग करेगी और ऐसे दलबदलू को जवाब देने का  काम करेंगे। मौके पर साहेब आलम, अजहर आलम,  मोहम्मद बबन ,एहसान आलम सहित कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular