रांची : झारखंड आंदोलन के प्रणेता रहे जस्टिस एलपीएन शाहदेव के पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रांची स्थित जस्टिस शाहदेव चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लोकसभा सांसद संजय सेठ रांची स्थानीय विधायक सी पी सिंह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सहित अन्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया | और उन्हें सच्चे हृदय से नमन किया |
बाबूलाल मरांडी ने उन्हें न सिर्फ झारखंड का प्रथम भूमिपुत्र न्यायाधीश बताया बल्कि झारखंड आंदोलन में उनके महती योगदान की चर्चा की | श्री मरांडी ने कहा जस्टिस शाहदेव जैसे बुद्धिजीवियों के आंदोलन से जुड़ने से समाज में एक बहुत सकारात्मक संदेश गया और झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ।
वही आजसू सुप्रीमो ने कहा कि अलग राज्य के संघर्ष में बौद्धिक रूप से जस्टिस शाहदेव के कारण अलग राज्य के आंदोलन में बल मिला है |