Wednesday, August 27, 2025
Homeखबर स्तम्भयातायात पुलिस को पुलिस मुख्यालय की ओर से रिफ्लेक्टर जैकेट प्रदान किया...

यातायात पुलिस को पुलिस मुख्यालय की ओर से रिफ्लेक्टर जैकेट प्रदान किया गया

गिरिडीह यातायात पुलिस को शनिवार टॉवर चौक पर पुलिस मुख्यालय की ओर से रिफ्लेक्टर जैकेट प्रदान किया गया। इस दौरान एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश महतो नीलम कुजूर नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने सभी यातायात पुलिस जवानों को रिफ्लेक्टर जैकेट पहनाकर ड्यूटी करने को कहा। इस बाबत एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गिरिडीह पुलिस की ओर से लगातार कोशिश की जा रही है यातायात पुलिस इसको लेकर प्रयासरत है। इसी को लेकर आज सभी यातायात जवानों को रिफ्लेक्टर जैकेट दिया गया ताकि उनकी एक पहचान हो। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस कटिबंध है शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न न हो और लोगों को परेशानी ना हो इसको देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। कहा की ट्रैफिक पुलिस को कार्यों से सम्बन्धित अन्य सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह यातायात इंस्पेक्टर अनूप करकेटा सहित यातायात पुलिस जवान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular