Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भइलाज के दौरान मौत पर भड़के परिजन, चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का...

इलाज के दौरान मौत पर भड़के परिजन, चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप

बोकारो : चास थाना क्षेत्र के के एम मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मरीज के मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया तथा धरना पर बैठ गए.परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है.

बताया जा रहा है कि तुपकाडीह निवासी मोहम्मद अली नवाज 21 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए थे जिनके गर्दन के हसुली की हड़ियां टूट जाने से उन्हे जख्मी हालत में के एम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.चिकित्सकों ने उनकी ऑपरेशन की.ऑपरेशन के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई, इस दौरान चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही बरती जिससे मरीज की मौत हो गई.मौत के बाद अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया.स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने चास पुलिस को बुलाया.मौके पर थाना प्रभारी संतोष राणा दल बाल के साथ पहुंचकर परिजनों को समझाने बुझाने में जुटे हुए हैं.अधिकारियों के मौजूदगी में दो पक्षीय वार्ता शुरू की गई है.मालूम हो कि जख्मी का एसआई कार्ड रहने के कारण के एम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.वही चिकित्सक चिरंजीवी मिश्रा ने कहा कि आपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ हो गया था लेकिन अचानक उसकी हालत गंभीर हुई तथा मौत हो गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular