Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह में निकाय चुनाव की...

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया

रांची नगर निगम और निकाय चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार को एक बड़ा आदेश दिया है झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया है, हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया. यह निर्णय उन्होंने एक याचिका के आधार पर लिया, जिसमें निकाय चुनाव को जल्दी कराने की मांग की गई थी.झारखंड हाईकोर्ट में निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई थी, जिसकी सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया है. इस आदेश के पीछे हैं निवर्तमान पार्षद रोशनी खलखो और अरुण झा, जिन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी|

RELATED ARTICLES

Most Popular