झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखण्ड सरकार पर हमला बोला है. कल राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उन्होंने पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने आग्रह किया था कि वर्तमान हालात में गैर विधायक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर सकता है, ऐसी स्थिति में असंवैधानिक प्रस्ताव आने पर विचार करें.
बाबू लाल मरांडी ने कहा कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अब महज एक साल से भी कम बचा है. ऐसे में खाली कराई गई सीट पर उपचुनाव नहीं कराया जा सकता. बीजेपी नेता ने कहा कि ऐसे हालात में राज्यपाल ही संवैधानिक व्यवस्था का मजाक होने से बचा सकते हैं.उन्होंने कहा कि राज्यपाल को लिखे गए उनके पत्र का ही असर है कि कल सीएम आवास पर हुई विधायकों की बैठक में कोई फैसला नही हो सका. उन्होंने ये भी दावा किया कि सत्ताधारी दल के विधायकों को रांची में रहने के लिए कहा गया है, साथ ही कहा कि ED अपना काम कर रही है, और जिन्होंने गलत किया है, उनको इसका अंजाम भुगतना होगा |
