Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भरांकीकला में समाजसेवी ने जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र कराया मुहैया

रांकीकला में समाजसेवी ने जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र कराया मुहैया

मनिका : रांकीकला पंचायत के नवाटोली में समाजसेवी निर्दोष कुमार के द्वारा उरांव समाज और मुसहर समाज के जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र व कंबल का वितरण किया गया | ताकि गरीबों को कनकनाती हुई ठंड के मौसम से राहत मिले। इस दौरान लगभग 100 से ज्यादा लोगों के लिए गर्म वस्त्र उपलब्ध करवाई गई।

वहीं समाजसेवी निर्दोष कुमार ने कहा कि गरीबी के कारण हमारे ग्रामीण क्षेत्र के लोग ठंड के मौसम में जैसे तैसे कर अपना बचाव कर रहे हैं जिसे देखते हुए सभी लोगों को इनकी मदद करने की जरूरत है। मौके पर उन्होंने लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा देने व नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। मौके पर बनारसी पासवान,रमेश उरांव,मुनेश्वर उरांव,सूरज उरांव,बबलू रामदास उरांव,वीरेंद्र उरांव,अखिलेश उरांव,रवि उरांव,समेत कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular