Homeखबर स्तम्भमारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता...
मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में किया
राँची : प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। वहीं उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन भी किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा महान शिक्षाविद, दार्शनिक, राजनीतिज्ञ और महान खिलाड़ी थे। उन्होंने गुलामी से पहले हॉकी के कप्तानी किया और आजादी के बाद जयपाल सिंह ने पूरे देश को आदिवासी के परंपरा, संस्कृति के बारे में संविधान सभा मे बड़े ही खूबसूरत तरीके से पेश किया। श्री मुंडा झारखंड आंदोलन के प्रणेता के रूप में भी जाने जाते है। अमर कुमार बाउरी ने आज के दिन उन्हें अपनी श्रधांजलि अर्पित की।