Tuesday, March 10, 2026
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के ठिकानों...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा

राँची : झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव समेत उनके कई करीबियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा है। रातू रोड के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर बुधवार सुबह दो गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है। सीएम के प्रेस सलाहकार के घर के बाहर सुरक्षाबल भी तैनात हैं।किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।वहीं दूसरी ओर ईडी की टीम सीएम के मित्र कहे जाने वाले विनोद सिंह और आर्टिटेक रौशन के रातू रोड के पिस्का मोड स्थित आवास पहुंचकर छापेमारी कर रही है। इसके अलावा कई अन्य ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।

शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर बुधवार सुबह दो गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है. सीएम के प्रेस सलाहकार के घर के बाहर सुरक्षाबल भी तैनात हैं. किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर ईडी की टीम सीएम के मित्र कहे जाने वाले विनोद सिंह और आर्टिटेक रौशन के रातू रोड के पिस्का मोड स्थित आवास पहुंचकर छापेमारी कर रही है. इसके अलावा कई अन्य ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular