Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भजरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण और भोजन की व्यवस्था

जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण और भोजन की व्यवस्था

गिरिडीह : सिहोडीह अवस्थित स्वर्गीय यमुना शर्मा के आवास पर बुधवार को इनके परिजनों द्वारा तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। बाद में इनके पुत्र संदीप शर्मा व समाजसेवी मनदीप शर्मा के द्वारा जरूरतमंदों के बीच ढाई सौ कंबल का वितरण और भोजन की व्यवस्था भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम स्वर्गीय जमुना शर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए।

  सोनू ने पुष्पांजलि कर कंबल वितरण प्रारंभ किया। इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि स्व० यमुना मिस्त्री एक समाजिक व्यक्ति थे और उनके पुत्र भी समाजसेवी के रूप में जरूरतमंदों को मदद करते हैं। इसी तरह लोगों को अपने माता-पिता के प्रति श्रद्धाभाव रखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद अशोक राम, निवर्तमान मुखिया संदीप शर्मा ,सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद स्वर्णकार , राजेश कु० मृदुल, चुनमुन राम, मोतीलेदा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि छोटे लाल यादव, अली रजा, रविंद्र शर्मा, शिवनंदन प्रसाद, गोविंद तुरी, उमेश यादव, समाजसेवी रामजी यादव, जीतू चौधरी,सुनील, रतन ,विकाश,सुक्लेश, रौनक,भुनेश्वर,अनिल बर्नवाल कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular