Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भराजधानी रांची के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रभारी की उपस्थिति...

राजधानी रांची के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रभारी की उपस्थिति में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित

राजधानी रांची के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रभारी की उपस्थिति में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित हुई इस बैठक में कांग्रेस के विधायक सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर गहन विचार मंथन हुआ एवं कांग्रेस पार्टी एक जुटता के साथ संगठनात्मक रूप से किस प्रकार से आगामी चुनाव में अपनी पार्टी की विचारधारा के साथ जनाधार मजबूत करते हुए अपनी सशक्त भूमिका निभाये एवं चुनाव में अपनी पार्टी के जीत को अधिक से अधिक सीटों पर सुनिश्चित करें इस विषय पर चर्चा विशेष तौर पर की गई |

बैठक के बाद झारखंड के कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में जो बैठक हुई है वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत था एवं हमारा ऐसा मानना है कि प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित हैं एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश पदाधिकारी हमेशा कटिबंध रहे हैं और रहेंगे साथ ही सत्ता पक्ष के विधायक दल की बैठक में हमारी पार्टी की ओर से भी सभी जाएंगे |

वही कांग्रेस विधायक दल के नेता का कांग्रेस के विधायक दल के बैठक के विषय में कहना है कि तय कार्यक्रम के तहत हमारे नए झारखंड कांग्रेस प्रभारी यहां आए हैं और संगठन को मजबूती किस प्रकार और अधिक मिले इस विषय में भी गहन चर्चा की गई |

RELATED ARTICLES

Most Popular