Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भदिया जलाकर,थाली बजवाकर कोरोना में 46 लाख लोगो को मोदी ने मार...

दिया जलाकर,थाली बजवाकर कोरोना में 46 लाख लोगो को मोदी ने मार डाला, पूरे देश में अमित शाह तथा अंबानी ग्रुप की आमदनी बढ़ी है- राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, मधेपुरा के सांसद

बोकारो- पूरे देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए,लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा नही चाहते हैं। भाजपा के लोग जातीय समीकरण के तहत वोट लेती है लेकिन इस पर काम करना नही चाहती है। यह बात बोकारो के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मधेपुरा के सांसद सह जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक कार्य किया। 67 प्रतिशत लोग  स्वास्थ्य लाभ से वंचित हैं। बिहार में सभी जातियों के लिए अलग आरक्षण की व्यवस्था की गई है। भाजपा नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि राम ने कभी नफरत नहीं किया,आज राम के नाम पर राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना सभी जातियों को होना चाहिए।उन्होंने कहा कि एक महीने देश में काम नहीं होगी। उन्होंने कहा कि देश के कॉमन ट्रेनें कोरोना काल से बंद है। पूरे देश में अमित शाह तथा अंबानी ग्रुप की आमदनी बढ़ी है।

झारखंड पर चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र फेल हो चुकी है। हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा सम्मन के सवाल पर कहा कि मोदी के खिलाफ बोलने वाले को इसका सामना करना पड़ेगा। चूंकि मोदी का ईडी, सीबीआई हथियार है, राजनीतिक कैरियर को बर्बाद करने की कोशिश करते हैं। बीजेपी वोट के लिए किसी हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी के खिलाफ बोलने वाले लोगों को ईडी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में सर्वोच्च पद मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिया जलाकर,थाली बजवाकर कोरोन में 46 लाख लोगो को मोदी ने मार डाला। विश्वकर्मा योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ मोदी समर्थको को मिलेगी। 1लाख उन्हे ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में 28 प्रतिशत एससी एसटी है, हम चाहते हैं कि इस जाति से कोई प्रधानमंत्री बने। ललन सिंह को हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये ललन सिंह ने रिस्पेक्ट किया है। नीतीश कुमार को कोई हटा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी सीटों पर 2024 में हम चुनाव लडेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular