RANCHI : कुरमाली भाषा परिषद की ओर से विगत कई वर्षों से राजधानी रांची में टुसु पर्व के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है. अपनी परंपरा सभ्यता और संस्कृति को जागृत रखने एवं आने वाली अपनी पीढ़ी को इससे रूबरू कराने को लेकर अपने समाज के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.
इसी के तहत राजधानी रांची के एक निजी होटल के सभागार में टुसु पर्व के पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी और समीक्षा को लेकर आयोजन समिति की ओर से एक बैठक की गई. इस बैठक में पर्व की तैयारी पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया जिसमें आयोजन समिति के संस्थापक पदाधिकारी सहित कुर्मी समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे.
राजाराम महतो : बैठक में उपस्थित आयोजक ने बताया कि टुसु पर्व हमारे समाज का काफी खास महत्व रखने वाला त्यौहार है जिसमें हम समाज के लोग इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित होते हैं और पूरे परंपरागत तरीके से इस त्यौहार को सपरिवार ससमाज एक साथ एकत्रित होकर काफी हर्ष उल्लास वातावरण में मानते है
राजाराम महतो : वही टुसू पर्व मनाने के विषय में आयोजक ने कहा कि हमने कई पुस्तकों के गहन अध्ययन और रिसर्च के बाद इस पर्व को मनाने के पीछे के कारण को बताया
