गिरिडीह : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मन की बात को गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्य 5 एवं 6के भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकों के साथ सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा, कार्यक्रम प्रभारी के आवासीय कार्यालय शिवपुरी गिरीडीह में सुना.
कार्यक्रम के संबंध में इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि मन की बात में प्रधानमंत्री जी सीधे देश की जनता से संबाद करते हैं. आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सभी देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामना के साथ विकसित भारत हेतु युवाओं को मंत्र देते हुए बताएं की युवाओं को विकसित भारत का लाभ मिलेगा , साथ ही फिटनेस , स्टार्ट अप साहित अन्य विषयों पर मन की बात में देशवासियों को संबोधित किये उनके द्वारा की गई मन की बात एवं आपसी संवाद से देशवासि काफी लाभान्वित हो रहे हैं.
उक्त कार्यक्रम में मन की बात कार्यक्रम के सह प्रभारी सुनीत सिंह,भाजपा जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिंनहा ,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित पासवान, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य बासुदेव राम चंद्रवंशी , भाजपा नेता कुलदीप साहू,भाजपा नगर के सुमन सिंनहा, कुंदन सिंह राजपूत ,निशु सिन्हा आशीष कुमार निगम कुमार बसंत दास राहुल ताती मोहन तांती सहित काफी संख्या में लोगों ने मन की बात सुना गया.
