बोकारो : 31 दिसंबर साल का अंतिम रविवार हैप्पी स्ट्रीट में दिखी चहल-पहल. जिला के सभी छात्र-छात्राएं, युवा, नागरिक हैप्पी स्ट्रीट मे साल का अंतिम दिन खुशी-खुशी बिताया.
शहरवासियों ने हंसते खेलते साल को अलविदा कह दिया.वही सेल के अधिकारियों ने भी हैप्पी स्ट्रीट में भाग लिया. अधिकारियों ने बोकारो के सभी नगर वासियों को बीते साल की शुभकामनाएं देते हुए आने वाले 2024 नए साल की बहुत शुभकामनाएं दी.
उन्होंने कहा कि हमारे बोकारोवासी हमेशा खुश रहे, खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई में भी आगे बढ़े और बोकारो सेल हमेशा तरक्की करता रहे. यह हैप्पी स्ट्रीट बोकारो वासियों के लिए एक नई सुबह की शुरुआत खुशी-खुशी करने के लिए आयोजित की गई है.ताकि सब खुश व मस्त रहे.
