Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रवीण कुमार झा ने किया ,बोकारो रेलवे स्टेशन औचक निरीक्षण

प्रवीण कुमार झा ने किया ,बोकारो रेलवे स्टेशन औचक निरीक्षण

स्लग –
बोकारो :  दपू रेलवे जोनल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति(जेडआरयूसीसी) सदस्य प्रवीण कुमार झा औचक निरीक्षण के लिए बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म एक, दो तथा तीन में स्थित यात्री सुविधा का जायजा लिया. इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक में चल रहे विकास कार्य का भी निरीक्षण किया. प्लेटफार्म में स्थित फूड़ स्टॉल में उपलब्ध खान-पान की जांच की. प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बोकारो रेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों के कारण थोड़ी कमी है, जिसकी शिकायत हमने स्टेशन प्रबंधक ए के हलदर से की बिल काटने की हिदायत रेलवे स्टेशन के दुकानदारों को दी गई है स्लीपर और जनरल डब्बा कम होने पर उन्होंने ने कहा कि इसकी भरपाई के लिए रेलवे मंत्रालय के समक्ष बात रखने का भरोसा दिलाया साथ ही धनबाद-एलप्पी एक्सप्रेस में मरीजों के लिए एक्स्ट्रा कोच लगाने या अतिरिक्त ट्रेन देने का प्रस्ताव रखा जायेगा वहीं बोकारो रेलवे स्टेशन से आसनसोल के लिए खुलने वाली सुबह की मेमू पैसेंजर का ठहराव राधानगर रेलवे स्टेशन तथा शाम 3:40 की ट्रेन को पुनः स्टार्ट कराने का प्रयास किया जायेगा इस दौरान स्टेशन प्रबंधक ए के हलदर, सीआई निलेश कुमार सहित रेलवे के अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद।

RELATED ARTICLES

Most Popular