Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भइंडियन सुपर लीग का 10वां सीजन भारतीय फुटबॉल के लिए गर्व का...

इंडियन सुपर लीग का 10वां सीजन भारतीय फुटबॉल के लिए गर्व का क्षण: अभिषेक बच्चन

मुंबई : चेन्नइयन एफसी के सह-मालिक अभिषेक बच्चन ने कहा कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का अपने 10वें सीजन में प्रवेश करना देश में फुटबॉल के सभी हितधारकों के लिए बहुत गर्व की बात है।

आईएसएल से बातचीत के दौरान बच्चन ने इसे भारतीय फुटबॉल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और साथ ही आईएसएल और मरीना मचान्स को समर्थन देने के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

इस लीग की शुरुआत से ही आईएसएल से जुड़े अभिषेक ने कहा, “इतनी युवा लीग के लिए अपने 10वें सीजन का जश्न मनाना एक अद्भुत उपलब्धि है। हमें सभी हितधारकों, मालिकों, टीमों और खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है। यह भारतीय फुटबॉल से जुड़े सभी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। यह अद्भुत और बहुत गर्व का समय है।”

इस मौके पर उन्होंने लीग के सभी प्रशंसकों के लिए जोशीला संदेश देते हुए कहा, “आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, भारतीय फुटबॉल और चेन्नइयन एफसी का हौसला बढ़ाने के लिए शुक्रिया, और मुझे आशा है कि हम आने वाले कई वर्षों तक गुणवत्तापूर्ण और अच्छी फुटबॉल खेलकर आप सभी का मनोरंजन करते रहेंगे।”

RELATED ARTICLES

Most Popular