Tuesday, June 23, 2026
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस विधायक दीपिका के पिता का निधन

कांग्रेस विधायक दीपिका के पिता का निधन

रांची : महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह के पिता का शनिवार को निधन हो गया। उनके पिता अरुण पांडेय काफी लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने रांची के रामप्यारी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अरुण पांडेय खुद भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं।

अरुण पांडेय एकीकृत बिहार के समय पार्षद भी रह चुके थे। उनकी पत्नी प्रतिभा पांडेय झारखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रह चुकी थी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को रांची के कांग्रेस भवन लाया जाएगा, जहां कांग्रेस नेताओं की ओर से उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular