Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भसरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर भारत बंद का...

सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर भारत बंद का ऐलान

बोकारो : आदिवासी सेंगल अभियान के द्वारा आज सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर भारत बंद का ऐलान किया है ।इसी को लेकर आदिवासी सड़क पर उतरकर जल्द से जल्द अपने हक अधिकार , संस्कृति और आदिवासियों को बचाने के लिए सरना धर्म कोड को जल्द से जल्द लागू करने की मांग भारत सरकार से कर रहे हैं.

इसी को लेकर बोकारो रामगढ़ मुख्य मार्ग उकरीद मोड़ के पास जाम कर दिया है इस दौरान आदिवासी समाज के लोग सड़क पर टायर जलाकर इसका विरोध कर रहे हैं सड़क जाम होने के कारण मुख्य सड़क पर लंबी वाहनों की कतार लग गई है। जिला संयोजक जयराम सोरेन ने कहा कि हम पूरे भारत में 15 करोड़ आदिवासी हैं बावजूद उसके आज तक हम लोगों को अपना धर्म कोड नहीं मिला है।

जिस कारण आदिवासी दूसरे धर्म को अपना रहे हैं ।हम चाहते हैं कि भारत सरकार हमारा सरना धर्म कोड लागू करें। ताकि हमारी जनसंख्या सुरक्षित रह सके और आदिवासियों का अस्तित्व बचा रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular