Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भभारतीय मजदूर संघ झारखंड का अधिवेशन 30 से

भारतीय मजदूर संघ झारखंड का अधिवेशन 30 से

रांची : भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश का त्रिवार्षिक अधिवेशन रांची में 30 और 31 दिसंबर को होगा। प्रदेश मंत्री सुनील कुमार ने शुक्रवार को बताया कि धुर्वा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में अधिवेशन होगा।

इसमें मजदूर और कर्मचारियों के हितों के लिए समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ झारखंड में भी मजदूरों का सबसे बड़ा संगठन बने इसके लिए प्रयास किया जाएगा। साथ ही अधिवेशन में इसपर विशेष चर्चा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular