मनिका: मटलोंग पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव नीरू देवी के ऊपर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए 14 वार्ड सदस्यों ने दिन गुरुवार को प्रखंड कार्यालय मनिका पहुंचकर वीडियो मनोज कुमार तिवारी को आवेदन सौंपा है बताया कि पंचायत सेवक नीरू देवी हम लोगों से अभद्र व्यवहार करती है और कुछ कहने पर केस करने की धमकी देती है कहा कि इनके द्वारा किसी भी योजना के लिए हम लोगों से पैसे की मांग की जाती है अबूआ आवास के लिए उनके द्वारा हम लोगों से 5 से 10000 की मांग की गई है वार्ड सदस्यों ने वीडियो से पंचायत सचिव को हटाकर नए पंचायत सचिव को रखने का मांग किया है एवं नीरू देवी पर कार्रवाई की मांग की है वहीं नीरू देवी ने कहा कि वार्ड सदस्यों के द्वारा लगाया गया सभी आरोप बिल्कुल गलत है सभी वार्ड सदस्य मिलकर मेरे ऊपर दबाव बनाते हैं और मुझे मनचाहे व्यक्ति को योजना का लाभ देने को बोलते हैं सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिलनी चाहिए उन्होंने कहा इनसे मैंने कोई पैसे की मांग नहीं की है क्योंकि योजना का अभी जांच हो रहा है जिसको जरूरत होगी उसी को योजना मिलेगा फिर मैं पैसे इन लोगों से क्यों लूंगी। मौके पर वीडियो मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि वार्ड सदस्यों से आवेदन मुझे मिला है मामले की जांच पड़ताल की जाएगी जांच में दोषी पाए जाने पर पंचायत सेवक के ऊपर कार्रवाई होगी।