अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही लक्ष्य – प्रो विनीता कुमारी
गिरिडीह : ठंड को देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी एवं उनकी पूरी टीम ने गिरिडीह मध्य में अकदोनी कला के कोगडी गांव में दलित बस्ती में जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।प्रो विनीता ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए लोगों को कंबल वितरित की और हमेशा अंतिम व्यक्ति तक हमारी सेवा पहुंचे यही निरंतर प्रयास करती हूं, आगे भी सेवा कार्य जारी रहेगा। साथ ही विकसित भारत संकल्प के तहत लोगों को केन्द्र सरकार के योजनाएं की जानकारी भी दी।

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, गोपाल विश्वकर्मा,नगर मंत्री समीर दीप, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजू देवी,नगर संयोजक अमित आर्या,जिला मंत्री गुड़िया देवी,मध्य भाग मंडल महामंत्री गंगाधर दास,सोनू , कैलाश दास,विनोद दास और रामदेव कोल्ह आदि उपस्थित रहे।