Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भकोपे के परहिया टोला में समाजसेवी ने गरीबों के बीच किया कंबल...

कोपे के परहिया टोला में समाजसेवी ने गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण

मनिका : लातेहार मनिका:कोपे पंचायत के ग्राम सेमरी के परहिया टोला में दिन गुरुवार को सतबरवा प्रखंड निवासी समाजसेवी निर्दोष कुमार के द्वारा ठंड के मौसम से बचाव हेतु गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म वस्त्र व कंबल का वितरण किया गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि काफी दिनों के बाद हमारे गांव में कोई मदद के लिए आया है हम लोगों के लिए सरकार के द्वारा कई कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है लेकिन हम तक सही से योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है।

हमारे पंचायत के मुखिया के द्वारा कंबल देना तो दूर की बात है,हम लोगों कि समस्या भी जानने का प्रयास नहीं किया जाता है। वहीं ग्रामीणों ने समाजसेवी निर्दोष कुमार को गर्म वस्त्र व कमल उपलब्ध करवाने पर आभार व्यक्त किया। मौके पर समाजसेवी निर्दोष कुमार ने कहा कि नर मतलब मानव और नारायण मतलब भगवान नर सेवा ही नारायण सेवा है यही मेरा लक्ष्य है मैं लगातार 3 वर्षों से समाजसेवा का काम कर रहा हूं।

आज हमारे पत्रकार बंधु डिंपल राजा एवं दीपू कुमार के पहल से इन गरीबों को सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि डीएवी स्कूल डालटेनगंज से मुझे 2000 से ऊपर लोगों के लिए कपड़ा प्राप्त हुआ था जो इन गरीबों के बीच वितरण किया गया। उन्होंने सक्षम व्यक्तियों से गरीबों की मदद करने का अपील किया ताकि गरीबों को अपना जीवन यापन में राहत मिल सके। मौके पर परहिया समाज के कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular