बोकारो : बोकारो स्टील द्वारा इस साल भी हाफ मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी.इसकी जानकारी सेल के ईडी राजन प्रसाद ने प्रेसवार्ता में दी.उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी.
उन्होंने कहा कि सेल बोकारोवासियो को स्वस्थ रखने के लिए बचनबद्ध है,हमने हर साल ऐसा आयोजन करने के लिए कार्यक्रम करते रहते हैं ताकि बोकारो के लोगो को सेहत का लाभ मिले.उन्होंने कहा कि सेल हैप्पी स्ट्रीट का भी आयोजन किया था,जिसमे बोकारोवासियों का अपार सहयोग से हमे सफलता मिली.विश्वास है मैराथन दौड़ में भी लोग भारी संख्या में भाग लेंगे.
