मनिका : जुंगुर के टोंगरी टोला में स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण में ठेकेदार का मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले भी भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने इसका विरोध किया था लेकिन ठेकेदार ने कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं इस विषय में छोटू राजा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि संवेदक को अधिकारियों का कोई डर नहीं है अभी भी लापरवाही बरतते हुए बिल्डिंग में लोकल एवं घाटिया मेटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवेदक जैसे तैसे कर निर्माण कार्य पूरा करने में लगा हुआ है उसे बिल्डिंग के मजबूती से कोई लेना-देना नहीं है बिल्डिंग में गुणवत्ता की कमी है और इस तरह से निर्माण कार्य करने के लिए संवेदक के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विषय में सांसद सुनील सिंह को अवगत कराई गई है उन्होंने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मौके पर स्वास्थ्य उप केंद्र में काम कर रहे मिस्त्री ने भी बताया कि लोकल सीमेंट का प्रयोग बिल्डिंग निर्माण में ही किया जा रहा है देखा गया कि मीडिया में खबर चलने के बाद भी ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है घटिया पदार्थ के प्रयोग के कारण बिल्डिंग में मजबूती की कमी है जिसकी गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल कर ठेकेदार के ऊपर कारवाई करने की भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने मांग किया है।