Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भशराब फैक्ट्री का उद्भेदन ,भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद

शराब फैक्ट्री का उद्भेदन ,भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद

बोकारो : उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है, साथही शराब बनाने का उपकरण,शराब बनाने वाली मशीन आदि बरामद करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है.जबकि मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा है.यह कारवाई जरीडीह थाना क्षेत्र में हुई है.

इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर विजय पाल ने बताया कि सूचना मिली कि एक कार पर लोड कर स्प्रिट ले जाया जा रहा है,तभी घेराबंदी कर कार संख्या बीआर 20ई/9566 को जब्त किया गया,जिस गाड़ी में रखे गए 6 गैलन में रखे स्प्रिट बरामद किया गया,चालक के निशानदेही पर तुपकडीह में छापेमारी की गई,जहां से 5 हजार कर्क,तीन हजार खाली बोतल,219 लीटर बनाया हुआ शराब,विभिन्न ब्रांडो के रैपर आदि बरामद किया गया तथा वहां से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.मुख्य आरोपी सुरेंद्र अग्रवाल अभी भी फरार है.

RELATED ARTICLES

Most Popular