मनिका : लातेहार मनिका स्थित पंचायत सचिवालय में दिन गुरुवार को ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह,मनिका पंचायत मुखिया सतेंद्र कुमार सिंह,स्टेट टीम से आधार रिलेटेड सर्विस मैनेजर सह प्रशिक्षक दिलीप कुमार शाह,जिला प्रबंधक,समेत अन्यों ने कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।

मौके पर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दिलीप कुमार शाह ने बताया कि भारत सरकार की पहल पर कई विभागों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें CSC के VLE को पूरे भारत में प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। जिसमें VLE के काम की क्षमता को बढ़ाने,लोगों में आत्मविश्वास जगाते हुए काम करने और नई सर्विसेज जिसकी जरूरत है जिसकी पहचान करने में VLE को दिक्कत हो रही है इस तरह की कई महत्वपूर्ण जानकारी हेतु इन्हें दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिसमें लातेहार जिला के लगभग 100 से ज्यादा VLE प्रशिक्षण ले रहे हैं। मौके पर,प्रशांत कुमार,जिला प्रबंधक अमित कुमार,CVLE सतीश कुमार,सुजीत कुमार यादव,शंकर प्रसाद,सुनील कुमार,समेत कई लोग उपस्थित थे।
