Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस मनाया गया

कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस मनाया गया

गिरिडीह : बक्सीडीह रोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस गुरूवार को मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने झंडा फहरा के स्थापना दिवस की शुरुवात की।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे पूर्वज आजादी से पहले और आजादी के बाद जो इस देश को दे कर गए हैं आज भी देश वासी गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हम हिंदुस्तान के एक नागरिक हे। आज कांग्रेस परिवार पूरे गांव में फैली हुई है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में पुराने कांग्रेसियों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से द्वारका साहू, यमुना शर्मा और वशिष्ट चौधरी थे।

मौके पर अजय सिन्हा,अशोक विश्वकर्मा,चंद्रशेखर सिंह, वरुण सिंह ,राजीव रंजन , राजेश तुरी, कमल नयन सिंह,उपेंद्र सिंह, बलराम यादव, मदनलाल विश्वकर्मा, प्रोफेसर मुकेश शाह, महमूद अली खान ,सैफुद्दीन खान, बेलाल,यश सिन्हा,तनवीर ऋषिकेश मिश्रा , पोरेष नाथ मित्रा, सुजीत मंडल, अभय मंडल, गुलाम मुस्तफा, आसिफ जफर ,सीताराम पासवान आदि नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular