कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मनाया गया
बोकारो : कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस के मौके पर बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष के अध्यक्षता मे दर्जनों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता के साथ केक काट कर स्थापना दिवस मनाया गया.
साथ ही इस मौकेपरअसदुद्दीन ओवैसी के पार्टी एआईएमआईएम से चुनाव लड़नेवाला प्रत्याशी मस्कूर आलम सिद्दीकी ने अपनी पार्टी छोड़ आज दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस का दामन थामा. सिद्दकी के समर्थको ने जोशखरोश के साथ नारे लगाते नजर आए .

सबसे दिलचस्प बात यह है कि आज ही झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के चाचा लालू सोरेन की बहु ने भी जेएमएम का साथ छोड़ जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है.
साथ ही सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता को फूल माला पहना शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
श्री गुप्ता ने कहा कि एकजुट होने की जरूरत है,कांग्रेस पार्टी दबे कुचले हुए लोगो का आवाज है.