झज्जर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार सुबह अचानक हरियाणा के झज्जर जिला के गांव छारा स्थित लाला दीवानचंद अखाड़ा पहुंचे। राहुल गांधी यहां करीब ढाई घंटे तक रुके और पहलवानों से चर्चा की। ओलिंपियन पहलवान बजरंग पूनिया भी उनके साथ थे। इस अखाड़े से ही बजरंग पूनिया और पहलवान दीपक पूनिया कुश्ती का अभ्यास शुरू किया था। दीपक पूनिया इसी गांव के रहने वाले हैं।
गांव छारा के इस अखाड़े में राहुल गांधी ने पहलवानों से वर्तमान राजनीतिक हालात चर्चा की। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली लौट गए। राहुल गांधी कुश्ती संघ को लेकर चल रही खींचतान के बीच बजरंग के बचपन के अखाड़े में पहलवानों से मिले। उन्होंने कोच वीरेंद्र दलाल व कई पहलवानों से बातचीत की।
