Friday, August 14, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी सोच वाले व्यक्तित्व है : बाबूलाल मरांडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी सोच वाले व्यक्तित्व है : बाबूलाल मरांडी

रांची : विकसित भारत संकल्प यात्रा आज रांची के होटवार पहुंची जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। मौके पर आयोजित जागरूकता शिविर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विधायक नवीन जायसवाल समेत कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखें।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी सोच वाले व्यक्तित्व है। वे गरीबों के दुख दर्द समझते हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से ही हर घर शौचालय का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से ही बैंकों में सभी का खाता खुला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular