नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण करीब 30 उड़ानों में देरी हुई है, जबकि दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह घने कोहरे के कारण करीब 30 उड़ानों में देरी हुई है, जबकि दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इन उड़ानों को सुबह साढ़े आठ बजे से 10 बजे के बीच जयपुर भेजा गया है। इससे पहले इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस की एक-एक उड़ान को जयपुर भेजा गया था
