Wednesday, February 18, 2026
Homeखबर स्तम्भनौसेना के युद्धक बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी डिस्ट्रॉयर जंगी जहाज 'इंफाल'

नौसेना के युद्धक बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी डिस्ट्रॉयर जंगी जहाज ‘इंफाल’

नई दिल्ली : ब्रह्मोस मिसाइल से लैस स्वदेशी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक ‘इंफाल’ मंगलवार को भारतीय नौसेना के युद्धक बेड़े का हिस्सा बन गया। मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में एक समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आज इस जहाज को औपचारिक रूप से बेड़े में शामिल किया गया। स्वदेशी रूप से डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक से बना ‘इंफाल’ युद्धपोत परमाणु, जैविक और रासायनिक युद्ध के हालात में भी लड़ने में सक्षम है।

भारतीय नौसेना के नवीनतम निर्देशित मिसाइल स्टील्थ विध्वंसक इंफाल की लॉन्चिंग 20 अप्रैल, 2019 को हुई थी। इसी समारोह के दौरान जहाज का नाम इंफाल रखा गया था। भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के किसी शहर के नाम पर रखा जाने वाला पहला उन्नत युद्धपोत है, जिसके लिए राष्ट्रपति ने 16 अप्रैल, 2019 को मंजूरी दी थी।

समुद्री परंपराओं और नौसैनिक रिवाजों के अनुसार भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और पनडुब्बियों के नाम प्रमुख शहरों, पर्वत श्रृंखलाओं, नदियों, बंदरगाहों और द्वीपों के नाम पर रखे गए हैं। समुद्र में इंफाल की अधिकतम गति 30 समुद्री मील (56 किलोमीटर प्रति घंटा) से अधिक होगी और यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और सेंसर से लैस है।

RELATED ARTICLES

Most Popular