रांची : राज्य सरकार ने पांच डीएसपी का तबादला किया है। पलामू जिले के लेस्लीगंज में झारखंड सशस्त्र पुलिस बल (जैप -6) में पदस्थापित दीपक कुमार को रांची सीआईडी का डीएसपी बनाया गया। इस संबंध में मंगलवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार रेमेजिएस टोप्पो को विशेष शाखा रांची का डीएसपी, बिरेंन्द्र बाड़ा को विशेष शाखा रांची का डीएसपी, गन्दरु उरांव को विशेष शाखा रांची का डीएसपी और ओम प्रकाश को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल (जैप -1) रांची का डीएसपी बनाया गया है।
