रांची : राजधानी रांची के विधानसभा परिषद स्थित अटल की प्रतिमा पर प्रदेश भाजपा की ओर से 100वा जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सहित पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे.
कार्यक्रम में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई झारखंड के जनक के रूप में रहे उनका व्यक्तित्व काफी महान रहा है. वे सभी के प्रिय रहे विभिन्न जन उपयोगी योजनाएं जीवन के उत्थान के लिए इनके द्वारा प्रारंभ किया गया झारखंड राज्य का गठन इन्हीं के प्रयास से हुआ है.
